संदेश

सितंबर 14, 2010 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमें यहूदियों के स्वभाषा प्रेम से शिक्षा लेनी चाहिए

यहूदी लोग आज यानी 14सितंबर को अपना नया वर्ष मनाते हैं। इसे इज़राइल मे “रोश हशनाह”कहा जाता है। वे  जहां भी क्यों न रहें,इसे परंपरागत उत्सव के रूप मे मनाते अवश्य हैं। एक समय था जब यहूदियों  पर अरब ने शासन किया तो कभी अंग्रेजों ने। अपनी आत्मरक्षा  के लिए वे दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने मे जाते रहे। जर्मनी में हिटलर से उन्हें कुछ राहत मिली । संयुक्त राष्ट्र संघ ने जब उन्हे उनकी ज़मीन लौटाई तब भी ब्रिटेन के साथ साथ अन्य  अरब देश इसका विरोध ही करते रहे। सीरिया,लेबनान,साउदी अरब,जार्डन जैसे देशों ने तो ब्रिटीश फौज से मिले  हथियारों के बल पर दुबारा उनकी आज़ादी को छिनना भी चाहा लेकिन उन्होंने  डटकर उसका मुक़ाबला किया । हजारों  को आज़ादी की रक्षा के लिए अपनी जान गंवानी पड़ी,पर उन्होंने  किसी भी स्थिति में हार नहीं मानी। जब 14 मई 1948 को इज़राइल दुनिया के नक्शे पर आया तो बमुश्किल उसकी आबादी कुछेक हज़ार थी। उनकी अपनी भाषा हिब्रू मृतप्राय हो चुकी थी और विद्वान जन किसी अन्य मुल्क में बस गए  थे। यह वहाँ के लोगों का प्रचंड आत्मविश्वास और अखंड देशप्रेम ही था जो उन्होने एक सम्पन्न अरबी भाषा जो तब उनके यहाँ प्