संदेश

मार्च, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत में नागर विमानन के सौ वर्ष

चित्र
आदिम युग से मनुष्य लगातार अपने में परामानवीय शक्तियों के विकास की इच्छा लेकर नित नवीन प्रयोग करता रहा है। जल में चलने की अभिलाषा ने डोंगी से नाव और नाव से जलजहाज का विकास किया। खुले आकाश में उड़ते पंछियों को देखकर इंसान को भी उड़ने की हसरत ज़रूर हुई होगी तभी तो राइट बंधुओं ने उड़ने की कोशिश में अपनी जान को खतरे में डाला होगा। प्राचीन ग्रन्थों में भी हम इस बात का उल्लेख पाते हैं कि देवताओं और असुरों के पास उड़ने की नैसर्गिक शक्ति थी। तुलसीदासकृत “ श्री राम चरित मानस ” में भी इस बात का उल्लेख है कि लंका नरेश रावण सीता माता का अपहरण कर अपने पुष्पक विमान में बिठाकर आकाश मार्ग से लंका ले जाता है। भगवान श्रीराम लंका विजय कर जब सीताजी को लेकर इसी पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे ते हैं तो -               आवत देखि लोग सब कृपासिंधु भगवान।                नगर   निकट प्रभु प्रेरेउ   भूमि    बिमान।।   ( 4 क/उत्तरकाण्ड) ( भावार्थ - कृपासागर भगवान् श्रीरामचन्द्रजी ने सब लोगों को आते देखा , तो उन्होने विमान को नगर के समीप उतरने को प्रेरित किया। तब वह विमान पृथ्वी पर उतरा।) इसीतरह-