संदेश

Prabodh Praveen Pragya Exam॰Result, May 2013

चित्र
प्रबोध ,प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं के परिणाम     हिन्दी शिक्षण योजना ,राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा मई 2013 में आयोजित हिन्दी प्रबोध ,प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं , परीक्षार्थी अपने क्षेत्र (पूर्व , पश्चिम आदि ) के आधार पर नीचे दिये लिंक से परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल के परीक्षार्थी कृपया अपना क्षेत्र पूर्व (East) चुने तथा प्रबोध ,प्रवीण एवं प्राज्ञ में से  जिस स्तर की परीक्षा में बैठे थे, उस पर क्लिक करें ( परीक्षार्थी  find option में जाकर अपना रोल नंबर टाइप कर तुरंत परिणाम देख सकते हैं।) -   For Prabodh Result -   http://rajbhasha.nic.in/e1may13.pdf   For Praveen Result -   http://rajbhasha.nic.in/e2may13.pdf For Pragya Result -     http://rajbhasha.nic.in/e3may13.pdf

राजभाषा की जीत

चित्र

Me, Borishailla : The Epic Saga Of The Rise Of Bangladesh Written by Dr. Mahua Maji

चित्र
एक पठनीय कालजयी उपन्यास     डॉ॰ महुआ माजी कृत बांग्लादेश के अभ्युदय की महागाथा       मैं बोरिशाइल्ला हाल ही में मुझे डॉ॰ महुआ माजी कृत “मैं बोरिशाइल्ला” उपन्यास पढ़ने को मिला। युवा लेखिका ने अपने विस्तृत शोध और पारिवारिक स्रोतों से मिली जानकारी को अपनी लेखकीय कल्पना शक्ति से कथारूप देकर कलमबद्ध कर इसे “बांग्लादेश के अभ्युदय की महागाथा” की संज्ञा दी है। इसकी प्रामाणिकता असंदिग्ध है। उन्नीस सौ सैंतालीस से लेकर   सत्तर के दशक तक बांग्लादेश के लाखों बेघर हुए बंगाली जो युद्धकाल में पलायन कर भारत में आ बसे थे , उनकी संततियाँ आज भी उस अमानवीय यातना को भूल नहीं पाई है। जिन लोगों ने उस पीड़ा को साक्षात भोगा है , उनकी जुबान को ही लेखिका ने कथा नायक केष्टो घोष के माध्यम से आकार दिया है। बंगभंग पर हिन्दी में इससे पहले इतने व्यापक फ़लक पर किसी ने रचनाकार ने कोई उपन्यास लिखा हो ऐसी मेरी जानकारी में तो कम से कम नहीं है। हाँ , यशपाल के “झूठा-सच” नामक वृहदाकार उपन्यास में अवश्य स्वाधीनता आंदोलन और भारत-पाक विभाजन की त्रासद घटना   को अत्यंत मार्...

Prabodh Praveen Pragya Examination Result, November 2012

हिन्दी शिक्षण योजना ,राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा नवंबर 2012 में आयोजित हिन्दी प्रबोध ,प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं , परीक्षार्थी अपने क्षेत्र (पूर्व , पश्चिम आदि ) के आधार पर नीचे दिये लिंक से परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल के परीक्षार्थी कृपया अपना क्षेत्र पूर्व (East) चुने तथा जिस स्तर की परीक्षा में बैठे थे , उस पर क्लिक करें- Prabodh Praveen Pragya Examination Result, November 2012  

हिन्दी दिवस राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का दिवस है

चित्र
कर लें हिंदी का संधान* कर लें हिंदी का संधान रहे विरोध ना कोई उत्तर दक्षिण का भान कर लें हिंदी का संधान......   हम सब भारतवासी हैं हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है यही है जो जन-जन में नित्य जगाती आशा है राष्ट्रपिता ने सदा किया इस भाषा का गुणगान कर लें हिंदी का संधान गाँधी , बोस , तिलक ने इस भाषा का अलख जगाया था स्वतंत्रता संग्राम के वीरों ने इस भाषा को अपनाया था आत्मसात कर लें इसको हम काम ये बड़ा महान कर लें हिंदी का संधान.....   यही है वो संपर्क की भाषा संस्कृत इसका मूल है देवनागरी लिपि में लिखी जाती यह भाषा सदा बढ़ाती राष्ट्र का मान है प्रांत , जाति और धर्म से ऊपर सदा ही राष्ट्रभाषा होती है भाषाई अंतर को कम कर वेणी नया पिरोती है कोमल भाषा मीठी बोली हिंदी कविता का परिधान कर लें हिंदी का संधान....... लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ ने इसका विकास किया बालीवूड ने भी बढ़चढ़कर   इस भाषा का व्यवहार किया चलचित्र ने माध्यम बनकर इसका देशदेशांतर में प्रसार किया मत भूलो ऐ! हिंद के वासी इसकी सुरीली मीठी तान कर लें हिंदी का संधान...... ...

राजभाषा विभाग द्वारा मई ,2012 में आयोजित हिन्दी प्रबोध ,प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं के परिणाम घोषित

चित्र
केंद्रीय सरकार के हिंदीतर भाषी कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए हिन्दी शिक्षण योजना , राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय , भारत सरकार) द्वारा प्रबोध प्रवीण एवं प्राज्ञ परीक्षाओं का आयोजन क्रमशः 22 , 23 एवं 24   मई   201 2   को देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया गया था। उक्त परीक्षाओं के परिणाम 29 जून 2012   को राजभाषा विभाग के वेब-साइट - http://www.rajbhasha.nic.in/hindiexam.htm पर प्रकाशित किए गए हैं , दुर्गापुर केंद्र से इन परीक्षाओं में शामिल हुए परीक्षार्थी अपना परीक्षा-फल इस ब्लॉग पर दिये गए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक कर सीधे भी देख सकते हैं- PRABODH प्रबोध के लिए लिंक- http://rajbhasha.nic.in/e1may12.pdf PRAVEEN प्रवीण के लिए लिंक- http://rajbhasha.nic.in/e2 may12.pdf PRAGYA प्राज्ञ के लिए लिंक- http://rajbhasha.nic.in/e3 may12.pdf सभी सफल परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ । नए सत्र की हिन्दी प्रशिक्षण कक्षाएं 02 जुलाई 20 12 से प्रारम्भ हो चुकी हैं ।

कम्प्युटर पर हिन्दी में कार्य करने के लिए उपयोगी सॉफ्टवेयरों पर नराकास स्तरीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति(नराकास) ,दुर्गापुर के सौजन्य से राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (पूर्वी क्षेत्र),दुर्गापुर द्वारा दिनांक 28 मार्च 2012 को एकदिवसीय नराकास स्तरीय  राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एनपीटीआई के एसआईटी हाल में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था-"राजभाषा विभाग एवं अन्य संस्थानों द्वारा निर्मित हिन्दी सॉफ्टवेयर एवं प्रौद्योगिकी विकास"। सीएमईआरआई (सीएसआईआर) के पूर्व निदेशक डॉ॰ वी॰के॰ सिन्हा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,अन्य विशिष्ट अतिथियों में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के उपमहाप्रबंधक (प्रशासन /कार्मिक)श्री संदीप माथुर तथा एनपीटीआई के उपनिदेशक (तकनीकी) श्री एस॰के॰ श्रीवास्तव मौजूद थे। संकाय सदस्य के रूप में आलोच्य विषय पर प्रकाश डालने के लिए श्री साकेत सहाय ,राजभाषा अधिकारी ,ओबीसी तथा श्री विश्वजीत मजूमदार ,प्राध्यापक,राजभाषा विभाग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दुर्गापुर के विभिन्न कार्यालयों से आए हुये प्रतिनिधियों को हिन्दी यूनिकोड में कार्य हेतु आईएमई ,वर्चुअल फोनेटिक सहित  हिन्दी से जुड़े विविध सॉफ्ट वेयरों की जानकारी स्लाइड श...