संदेश

14 सितंबर “हिन्दी दिवस” ही नहीं आत्ममंथन और राष्ट्रीय चेतना दिवस भी है

मेरा यह लेख पढ़ने से पहले श्री हिमांशु सक्सेना के फेसबुक पर पोस्ट किये गए इस विडियो लिंक को एकबार अवश्य देख लें - http://www.facebook.com/home.php?#!/video/video.php?v=156993284312853 14 सितंबर प्रतिवर्ष “हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन सन 1949 में संघ सरकार(Union Government) की राजभाषा(Official Language) के रूप में हिन्दी को अपनाने का निर्णय सर्वसम्मति से डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गठित तत्कालीन संविधान-सभा ने लिया था। दिनांक 26 जनवरी 1950 को जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ तभी से हिन्दी न केवल हमारे केंद्रीय सरकार के कामकाज में प्रयोग की जा रही है,बल्कि संसद और कुछ उच्च न्यायालयों की कार्यवाहियों में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। कहने की आवश्यकता नहीं कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है,जो हमारी आज़ादी के पहले से ही उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम के लोगों के बीच में संवाद के लिए संपर्क भाषा रही है। कई चिंतक तो यह भी कहते हैं कि यदि सन 1857 की आज़ादी की पहली लड़ाई (अँग्रेजी इतिहासकारों ने जिसे सिर्फ "सैन्य विद्रोह"का नाम दिया था)में यदि भाषा की समस्या...

संस्कृत एवं हिन्दी भाषा में प्रयुक्त देवनागरी लिपि विश्व की अन्य लिपियों से श्रेष्ठ क्यों है?

चित्र
Why the Devnagari Hindi Script is Best among other all Scripts? (To enlarge the above Chart please Double Click on it) Do you know that the English Shorthand is based on Devnagri Script in which Hindi, Sanskrit & some other Languages are written? According to Ezek Pitman (Who invented the English Shorthand Phonetic codes) –“Devnagri Script is most scientific and Best among all international Scripts". Although it is quite difficult to believe, but it is absolutely true! Before considering the Devnagri (also known as Nagari) Script it would be useful to consider how the Roman Script (In which English and other European languages are written) is arranged. There are26 ( twenty six ) letters in Roman alphabet, as used for writing English. Nobody knows why the beginning letter is “A” and final letter is “Z”. in fact all 26 letters (A-Z)in English language are arranged haphazardly. There is no principle behind the serial order of A,B,C,D, and so on. There are two main parts of Alp...

ऑनलाइन हिन्दी प्रशिक्षण हेतु लीला प्रबोध , प्रवीण एवं प्राज्ञ के नए पाठ्यक्रम

चित्र
ऑनलाइन हिन्दी प्रशिक्षण हेतु लीला प्रबोध , प्रवीण एवं प्राज्ञ  के नए पाठ्यक्रम सी-डैक पुणे के तकनीकी सहयोग से विकसित एवं राजभाषा विभाग द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन हिन्दी प्रशिक्षण हेतु लीला सॉफ्टवेयर हिन्दी भाषा प्रशिक्षार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है । इसके इस्तेमाल से प्रशिक्षार्थियों को घर बैठे ही भाषा के सूक्ष्मातिसूक्ष्म अंगों (जैसे वर्ण परिचय , वर्णो का स्वर और व्यंजनों मे वर्गीकरण,उच्चारण भेद,अनुनासिक,अनुस्वार एवं संयुक्त व्यंजनों का स्वरूप, काल विभाजन,कारक चिन्हों का सटीक प्रयोग सहित मानक वर्तनी आदि) की जानकारी सहज रूप से हो जाती है। दृश्य एवं श्रव्य उपकरणों की सहायता से प्रयोगकर्ता अपनी मातृभाषा में ही लक्ष्यभाषा हिन्दी को बड़ी आसानी से सीख सकता है। यदि आप भी अपनी मातृभाषा के माध्यम से हिन्दी सीखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें -  http://lilappp.cdac.in/newhome.asp तथा अपना पंजीकरण करवाएँ । यह  सेवा बिल्कुल निशुल्क है तथा तीनों ही पाठयक्रमों को एक साथ भी सीखा जा सकता है । प्रशिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार पाठ्यक्रम को पूरा कर सकता है, इसके लिए कोई समय सीम...

प्रबोध, प्रवीण तथा प्राज्ञ की ऑनलाइन परीक्षाएँ एवं मोक टेस्ट

चित्र
सी-डैक, पुणे के सहयोग से केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान ,राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्‌‌वारा हिंदी प्रबोध, प्रवीण तथा प्राज्ञ की अब ऑनलाइन  परीक्षाएँ आयोजित की जा रही  हैं । वर्ष 1955 से अब तक ये परीक्षाएँ पारंपरिक रूप से लिखकर आयोजित की जाती थीं लेकिन आधुनिकीकरण के परिप्रेक्ष्य में अब यह निर्णय लिया गया है कि उक्त परीक्षाओं का 75% भाग ऑनलाइन रूप में आयोजित किया जाए । चूँकि भाषा शिक्षण में लेखन कौशल का विकास भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है अत: इस परीक्षा का 25% भाग (भाग 'ख') हाथ से लिखा जाना है । अगर आप जानना चाहते हैं कि हिन्दी की ये परीक्षाएं ऑनलाइन कैसे आयोजित की जाती हैं तथा प्रश्नपत्रों का स्वरूप कैसे होता है या फिर आप स्वयं ही मोक टेस्ट देना चाहते हैं तो बस इतना करना है कि नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें - http://203.199.132.10/onlineexamPPP  तथा  मुख्य पृष्ठ खुलने पर चित्र में ऊपर दर्शाए अनुसार मोक टेस्ट पर क्लिक करें । मोक टेस्ट आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा तथा आप अपना प्राप्तांक भी तुरंत देख सकते हैं । हिन्दी भाषी भी अपना कार्यालयी...

मई 2010 के हिन्दी प्रबोध प्रवीण और प्राज्ञ परीक्षा के परिणाम घोषित

चित्र
राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय) , हिन्दी शिक्षण योजना द्वारा मई 2010 की हिन्दी प्रबोध,प्रवीण और प्राज्ञ परीक्षा के परिणाम दिनांक 30 जून 2010 को घोषित कर दिए गए  हैं। पूर्व क्षेत्र से परीक्षा में  बैठे प्रशिक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं- प्रबोध के लिए - http://www.rajbhasha.nic.in/e1may10.pdf प्रवीण के लिए - http://www.rajbhasha.nic.in/e2may10.pdf प्राज्ञ के लिए - http://www.rajbhasha.nic.in/e3may10.pdf यदि उपर्युक्त लिंक से परिणाम देखने मे  आपको कोई असुविधा अनुभव हो तो आप सीधे राजभाषा विभाग के वैबसाइट http://www.rajbhasha.nic.in  पर क्लिक करें तत्पश्चात केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान पर क्लिक कर परीक्षा परिणाम देखने के लिए पूर्व क्षेत्र के परिणामों पर डबल क्लिक करें- http://www.rajbhasha.nic.in/hindiexam.htm सभी सफल परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई ।

कश्मीर की सैर ( सोनमर्ग)

कश्मीर की सैर